धान के खेत में मगरमच्छ देख ग्रामीणों में दहशत

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। धान के खेत में मगरमच्छ देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने जब शोर मचाया, तो मगरमच्छ बहुत तेजी से खेत में भागा और भूमिगत हो गया। काफी खोजने के बाद भी नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार रविवार को विकास खंड शमशाबाद के ग्राम भकुसा निवासी मंजेश राजपूत ने बताया कि वह आवारा पशुओं से अपनी फसल की रक्षा हेतु रात में रखवाली करते हैं। बीती रात भी वह दो लोग मचान पर अपनी फसल की रखवाली कर रहे थे, तभी बालकराम के धान के खेत में रात करीब 4 बजे कुछ हलचल सुनाई दी। जिस पर उन्होंने टार्च लगाकर देखा, तो उन्हें मगरमच्छ दिखायी पड़ा। जिसकी सूचना उन्होंने गांव जाकर दी। जिस पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और मगरमच्छ को देख घबरा गया। ग्रामीणों ने लकड़ी के सहारा जब उसे पकडऩा चाहा, तो वह ग्रामीणों पर दौड़ पड़ा। जिससे ग्रामीण भयभीत हो गये। कुछ समय बाद वह बहुत तेजी से भागा और भूमिगत हो गया। ग्रामीणों ने उसे काफी खोजने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के कारण मगरमच्छ नदी से खेत में आ गया हैे। वह रात विरात अपनी फसलों की रखवाली करते हैं, ऐसे में मगरमच्छ उन पर हमला कर सकत है। जिसको लेकर वह काफी भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे दी है। ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ काफी बड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *