समृद्धि न्यूज। यूपी भाजपा अध्यक्ष चुनाव में नामांकन करने के बाद पंकज चौधरी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कोई पद छोटा या बड़ा नहीं होता है। पार्टी जो दायित्व देती है, उसे निष्ठा से निभाते हैं। उत्तर प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम मौजूद रहे। उनके अलावा किसी ने भी नामांकन नहीं किया। ऐसे में कहा जा सकता है कि उनका चुनाव निर्विरोध होगा। अब चुनाव की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसी और के नामांकन करने पर अध्यक्ष पद के लिए मतदान कल रविवार 14 दिसंबर को होता।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Union Minister Pankaj Chaudhary files his nomination for the post of state BJP president.
Chief Minister Yogi Adityanath, Deputy Chief Ministers Keshav Prasad Maurya and Brajesh Pathak are present on the occasion. pic.twitter.com/mLjkVEp5SS
— ANI (@ANI) December 13, 2025
इसी के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाता, अब जब पंकज चौधरी के अलावा किसी ने नामांकन फॉर्म नहीं भरा है तो जल्द ही उनके नाम का ऐलान हो जाएगा। नामांकन दाखिल होने से पहले पंकज चौधरी ने कहा कि सभी सांसदों को लखनऊ बुलाया गया था। इसलिए मैं भी पहुंचा हूं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के सवाल कर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, मीटिंग के लिए जा रहा हूं। पार्टी आलाकमान जो जिम्मेदारी देगी, वो निभाऊंगा। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी के चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े भी पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रस्तावक बने। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक, मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मंत्री स्वतंत्रदेव, मंत्री दारा सिंह चौहान, मंत्री एके शर्मा, कमलेश पासवान, राज्यमंत्री असीम अरुण मौजूद रहे।
