पप्पू यादव ने दी लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती, कहा- 24 घंटे में नेटवर्क खत्म कर दूंगा

पप्पू यादव ने एक्स पर किया पोस्ट

यह देश है या हिजड़ों की फौज एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे लोगों को मार रहा है,सब मुकदर्शक बने हैं कभी मूसेवाला,कभी करणी सेना के मुखिया अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला कानून अनुमति दे तो 24घंटे में इस लारेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा

पटना: शनिवार की रात महाराष्ट्र के प्रमुख राजनीतिक दल एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंबई के बांद्रा इलाके में जब वह अपने बेटे के ऑफिस से निकलकर कहीं जा रहे थे, इसी दौरान उनपर तीन बदमाशों ने फायरिंग की। कई गोलियां बाबा सिद्दीकी को लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अब बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद पप्पू यादव ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। पप्पू यादव ने कहा है कि अगर कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में वह लॉरेंस बिश्नोई के पूरे नेटवर्क को खत्म कर देंगे। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव इस घटना के लिए महाराष्ट्र सरकार पर आलोचना करते हुए एक पोस्ट शेयर करते हुआ लिखा कि यह देश है या हिजड़ों की फौज.. एक अपराधी जेल में बैठकर लोगों को चुनौती दे रहा है औऱ लोगों को मार रहा है. फिर भी सब मुकदर्शक बने हैं. कभी मूसेवाला,कभी करणी सेना के मुखिया अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला. अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि कानून अगर अनुमति दे तो 24घंटे में इस लारेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *