77वें पीआरडी स्थापना दिवस पर परेड अभ्यास का हुआ आयोजन

मोहम्मदाबाद समृद्धि न्यूज। मोहम्मदबाद के मुडग़ांव स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में 77वें पीआरडी स्थापना दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। 5 दिसंबर से 10 दिसंबर तक पीआरडी जवानों द्वारा परेड का अभ्यास किया गया। जनपद के प्रत्येक विकासखंड से पीआरडी जवानों ने प्रतिभाग किया। कुल 88 जवानों द्वारा परेड में प्रतिभाग किया गया। जिसमें एक महिला टोली ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। 77वें पीआरडी स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि विधायक भोजपुरी नागेंद्र सिंह राठौर एवं विशिष्ट अतिथि उमेश चंद्र तिवारी पूर्व महानिदेशक युवा कल्याण विभाग व अन्य अधिकारी रहे। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद त्रिलोकचंद्र शर्मा एवं प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह एवं समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, अनुराग, जीतू, शुभम सिंह उपस्थित रहे। परेड का संचालन प्रथम परेड कमांडर सत्यपाल सिंह, द्वितीय परेड कमांडर प्रमोद कुमार, तृतीय परेड कमांडर शिवमंगल सिंह ने किया। टोली प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ के कमांडर सुमित सिंह, अश्वनी कुमार, संदीप कुमार, गोमती रहे। इस अवसर पर जवानों के बीच रस्साकसी एवं वॉलीबॉल तथा दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओ को पुरुस्कार भी वितरण किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *