सिटी गल्र्स इ0का0 में स्वीप के अंतर्गत अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सम्पन्न

अभिभावकों को वितरित किये गये संकल्प पत्र
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सिटी गल्र्स इंटर कालेज में स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागारुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभिभावकों को संकल्प पत्र वितरित किये गए। प्रधानाचार्या ऐस्तर रोज दयाल ने अभिभावकों को यह कहकर प्रोत्साहित किया कि सभी अभिभावक वोटर लिस्ट अवश्य चेक करें, यदि किसी कारणवश वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो तुरंत पंजीकृत करवा ले तथा लोक सभा सामान्य निर्वाचन में 13 मई को वोट डालने अवश्य जाये।
माता पिता ने सभा में बड़े ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया तथा संकल्प पत्र को लेते हुए सभी अभिभावकों ने यह विश्वास दिलाया की न केवल अपने घर पर बल्कि आस पड़ोस के लोगों को भी वोटर लिस्ट चेक करने के लिए तथा नाम न होने पर वोटर लिस्ट में पंजीकृत करने के लिए प्रोत्साहित अवश्य करेंगे। इस अवसर पर सभी अध्यापिकाओं ने अभिभावकों को कक्षावार संकल्प पत्र का वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *