बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोहा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जेएन मेमोरियल स्कूल घारमपुर में माता-पिता सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बच्चों की प्रथम पाठशाला मां होती है और हमारे शास्त्रों में नारी के सम्मान की महती विशेषता को रेखांकित किया गया है। मुख्य अतिथि उद्यमी अनुराग तिवारी व समाजसेवी कनक तिवारी ने दीप प्रज्वलन व मां वागीश्वरी के चरणों में माल्यार्पण कर किया। बच्चों ने विभिन्न संस्कृत कार्यक्रमों का उत्कर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभागार में उपस्थित सभी गणमान्यों का छात्रों ने मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि यह सीखने का समय है, माता-पिता की अभिलाषाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने का समय है, इसलिए वर्तमान समय में सोशल मीडिया से दूर रहकर अपना मन पढ़ाई में पूरी तरह लगावे और राष्ट्र की सेवा करें। निदेशक दुष्यंत दुबे ने सभी का स्वागत किया। बच्चों ने जूडो कराटे का निदेशक पुष्कर भारद्वाज के निर्देशन में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अंशिका दुबे, तानिया गुप्ता, रेखा त्रिवेदी, रितु कटियार, माधव सिंह, संजीव तिवारी, अमन दुबे, अनुराग प्रकाश, डिंपल, रत्ना परमार आदि मौजूद रहे।
जेएन मेमोरियल स्कूल में माता-पिता सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
