स्कूल मर्जर के विरोध में अभिभावकों में भारी आक्रोश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा कायमगंज में प्राथमिक विद्यालय लुखड़ापुर में संघ के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल की अध्यक्षता में स्कूल मर्जर को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें ग्रामीणों ने भारी विरोध जताया। नरेंद्र सिंह, प्रमोद, ब्रजेश, प्रदीप, अमरपाल, रामनिवास, उमाशंकर, दिनेश, संतोष, रुपेश, गुड्डू, शिवनाथ, मोहित, फेरु सिंह, सर्वेंद्र, ज्ञान सिंह, रामवीर, मुनेश, अशोक, सहित तीन दर्जन ग्रामीणों ने स्कूल मर्जर को बच्चों पर कुठाराघात बताते हुए कहा कि स्कूल के लिए भूमि दान की थी। यदि सरकार स्कूल नहीं चलायेगी तो भूमि वापस ली जायेगी। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में 48 बच्चे नामांकित हैं और एक आंगनबाड़ी केंद्र भी चल रहा है। हम अपने बच्चों को दूरस्थ स्कूल में पढऩे नहीं भेजेंगे। सरकार को क्षेत्र में चल रहे अमान्य एवं प्राइवेट स्कूलों को बंद करना चाहिए। जिससे सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ जायेगा और उन्हें बंद करने की नौवत ही नहीं आयेगी। राम बेटी, ममता, गीता, प्रेम प्यारी, आशा, उमा, राम-जानकी आदि रसोईयों ने भी स्कूल मर्जर का विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि सरकार की गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की गहरी साजिश है। इस अवसर पर ब्लांक अध्यक्ष निर्देश गंगवार, अश्विनी चतुर्वेदी, अमीर सिंह यादव, विनोद कुमार, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *