डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने क्रिकेट मैच का बैटिंग कर किया शुभारंभ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में चल रहे 19 वें सिनर्जी फेस्ट 2025 के छठे दिन क्रिकेट मैच का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने बैटिंग कर किया और खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।
विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि कर्नल डॉक्टर मनीष पांडे तथा विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ0 रश्मि प्रियदर्शनी, डॉक्टर रमन प्रकाश एवं प्रोफेसर पारुल मिश्रा करे द्वारा पुरस्कृत किया गया।
छात्रों के बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में धैर्य प्रथम स्थान पर सोनू द्वितीय स्थान पर दिव्यांश तृतीय स्थान पर पहुंचे। छात्रों की शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम चरण पर निखिल प्रजापति द्वितीय चरण पर देव कुमार और तृतीय चरण पर शुभा मिश्रा विजेता रहे। टेबल टेनिस फाइनल मैच के विजेता निखिल वर्मा 21 बैच से प्रथम स्थान पर अनिकेत यादव 21 बैच से द्वितीय स्थान पर और अभिजीत मौर्य 23 बैच से तृतीय स्थान पर पहुंचे।
टेबल टेनिस की में छात्राओं के समूह से प्रथम स्थान पर मोहिनी द्वितीय स्थान पर करीमा और तृतीय स्थान पर प्रिया 25 बैच से पहुंची। कैरम प्रतियोगिता में छात्रों के समूह से फैयाज प्रथम स्थान पर आदर्श जैसवाल द्वितीय स्थान पर और अनुपम तृतीय स्थान पर 2024 बैच से विजेता रहे। कैरम प्रतियोगिता मैं छात्राओं के समूह से प्रथम स्थान पर संदल 2022 बैच से द्वितीय स्थान पर करीमा 20 बैच से तृतीय स्थान पर अंशिका 25 बैच से विजेता रही।
प्रतियोगिताओं के क्रम में क्रिकेट मैच का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने बैटिंग कर किया। उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों में सभी को बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए, क्योंकि खेलों से शरीर व मन दोनों चुस्त दुरुस्त रहते हैं। उन्होंने मौजूद खिलाडिय़ों को पूरी मेहनत और लगन के साथ खेलों में प्रतिभाग करने की सीख दी।
क्रिकेट के फाइनल मैच में अब्दुल कलाम हाउस ने टॉस विन किया और बॉलिंग करने का निर्णय लिया। जिसमें सुभाष चंद्र बोस हाउस विजयी रहा। रंगोली प्रतियोगिता में पूजा साहनी, दर्शिका तिवारी, लक्ष्मी यादव के ग्रुप ने 2025 बैच से बाजी मारी। योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंकित, द्वितीय स्थान पर राहुल और तृतीय स्थान पर स्वाति कुमारी, अमोग रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र व तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने भी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को संबोधित किया।
सात दिवसीय सिनर्जी फेस्ट 2025 के छठे दिन प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
