बिगबॉस में जाना मेरा सपना है: निधि तिवारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवा महोत्सव समिति में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली मध्य प्रदेश की निधि तिवारी ने बताया कि मैं फिल्मों में काम करना चाहती हूं। बिगबॉस में जाना मेरा सपना है। मेरी युवाओं से अपील है कि काम कोई छोटा नहीं होता है। युवा अपने मां-बाप की सेवा करें और साथ लेकर चले। मंै रोज जिम जाती हूं और गरीबों की मदद करना अच्छा लगता है।

मैं डाक्टर बनना चाहती हूं: कृषिका यादव
प्रतियोगिता में मिस प्रिटी इंडिया का खिताब जीतने वाली लखनऊ की कृषिका यादव ने बताया कि मैं चिकित्सक बनकर जनता की सेवा करना चाहती हूं और मैं डाक्टरी की पढ़ाई कर रही हूं। मेरे पिता भी मेडिकल लाइन में है। मेरी मां संगीता की प्रेरणा से मैं आगे बढ़ी। असहाय व गरीबों की मदद करना चाहती हूं। जिंदगी में काम कोई छोटा बड़ा नहीं होता है बस हुनर होना चाहिए।
मैं राजनीति करना चाहती हूं: अनु सिंह
मिस यूपी का खिताब जीतने वाली गोरखपुर की अनु सिंह ने बताया कि मैं शिल्प डिजाइन मैनेजर हूं और मैं राजनीति में जाना चाहती हंू। मुझे राजनीति करना अच्छा लगता है। महिला सशक्तिकरण के तहत एक हजार महिलाओं को काम दिया है। समाजसेवा करना मेरा उद्देश्य है और मैं अपना आदर्श अपने माता-पिता को मानती हूं। बचपन से ही कुछ करने का जुनून है।
मैं आईएस बनना चाहती हूं: रिया सिन्हा
फतेहगढ़ जेएनवी रोड निवासी रिया सिन्हा ने मिस फर्रुखाबाद का खिताब जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि मैं आईएस बनना चाहती हूं। मेरे पिता अनुराग सिन्हा गुरसहायगंज में शिक्षक है। मेरी प्रेरणा श्रोत मां अर्चना सिन्हा है। मैं मॉडलिंग के साथ-साथ फिल्मों में भी जाना चाहती हूं। मंै कक्षा 12 की छात्रा हूं। मुझे बचपन से ही मॉडलिंग करने का शौक रहा है।
