फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रोडवेज बस में सीट पर बैठने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पंहुची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जानकारी के अनुसार जनपद हरदोई के गोपामऊ निवासी फूल मियां अपनी चाची शाहिदा और भाभी मुन्नी के साथ जयपुर से कादरीगेट के रोडवेज बस अड्डे पहुंचे। उन्हें हरदोई जाना था। बस में सीट पर बैठने को लेकर फूल मियां का दूसरे यात्री से विवाद हो गया। विवाद मे हुई मारपीट में फूल मियां का सिर फट गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। घायल फूल मियां को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहीं कादरीगेट के प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पाण्डेय ने बताया की दोनों पक्षों मे विवाद हुआ था। बाद में उन्होंने समझौता कर लिया।
रोडवेज बस में सीट पर बैठने को लेकर यात्री का सिर फोड़ा
