कमालगंज, समृद्धि न्यूज। रविवार सुबह लगभग 9:00 बजे कमालगंज से फतेहगढ़ जा रहा टेंपो चालक की लापरवाही से पलट गया। टेंपो में चालक के साथ बैठे कैफ निवासी समधन ने बताया टेंपो में आधा दर्जन सवारियां बैठी थीं। बताते चलें कि चालक ने टेंपो चलाते हुए झुककर टेंपो में लगी डेग गाना बजाने के लिए तार लगाए। तार लगाने में उसके हाथ में पहना हुआ कड़ा टेंपो के हैंडल में फंस गया। जिससे टेंपो अनियंत्रित हो गया एवं नगला दाऊद नवीन मंडी के सामने रेलवे क्रॉसिंग के पास लगे खंभे में जा टकराया। जिससे टेंपो पलट गया। पलटने से सभी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। नवीन मंडी सामने होने के कारण लोग दौड़ पड़े एवं टेंपो को सीधा करके ड्राइवर और सवारियों को बाहर निकाल घायल कैफ ने बताया मेरी बहन एवं उसकी दो वर्षीय बेटी भी घायल है। वहीं चालक निखिल पुत्र मलखान निवासी कमालगंज घायल हो गया। उसके साथ राम कुंडली पत्नी आदेश ग्राम चाचीपुर थाना कमालगंज घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस से सीएचसी कमालगंज सभी घायलों को लाया गया। जिसमें गंभीर रूप से घायल राम कुंडली एवं टेंपो चालक निखिल को डॉ0 मान सिंह वर्मा द्वारा लोहिया रेफर कर दिया गया।