एंबुलेंस में ऑक्सीजन न होने से मरीज की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

चुनार मिर्जापुर: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एपेक्स हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्राम नेवड़िहा थाना पडरी निवासी लालजी यादव उम्र 75 पुत्र बेचन यादव की अचानक हार्ट अटैक आने पर उन्हें स्थानीय एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी हालत और गंभीर हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित एपेक्स हॉस्पिटल रेफ़र कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन द्वारा भेजी गई एंबुलेंस में लगे ऑक्सीजन सिलेंडर में ऑक्सीजन नहीं थी। रास्ते में ऑक्सीजन न मिलने की वजह से लालजी यादव की स्थिति बिगड़ती चली गई और वाराणसी पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और एंबुलेंस प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर स्थानीय लोग भी आक्रोशित हैं और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। साथ ही जिला प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।और मृतक के तीन लड़कियां दो लड़के सभी की शादी हो गई है मृतक पूर्व रेलवे कर्मचारी रहे हैं। इस दौरान उपस्थित चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह एस एस आई रविंद्र सिंह यादव मय फोर्स घटना पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *