जनरेटर न चलने से मरीज बेहाल, डाक्टरों न कक्षों से बाहर देख मरीज

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। भीषण गर्मी में बिजली जाने के बाद जनरेटर न चलने से मरीजों का हाल बेहाल है। गर्मी के चलते चिकित्सक बाहर मरीजों को देख रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा बुरा हाल वर्न वार्ड है।
जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन भीषण गर्मी में बिजली गुल हो जाने पर जनरेटर आदि नहीं चल रहे हैं। जिससे वार्ड में भर्ती मरीजों को खासी दिक्कतों का करना पड़ रहा है। तीमारदार दफ्ती आदि से पंखा करते देखे जा रहे हैं। जबकि शासन से डीजल आदि के लिए बजट मिलता है, लेकिन इसके बाद भी जनरेटर सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। तीमारदारों का कहना है कि सीएचसी प्रभारी सरवर इकबाल समय पर भी नहीं आते हैं। गर्मी का आलम यह है कि डाक्टर मरीजों को कक्षों से बाहर निकलकर देख रहे हंै। जानकारी के अनुसार सीएचसी के कर्मचारियों द्वारा जनरेटर को चालू करने की कोशिश की गई, लेकिन वह चालू नहीं हो सका। जब इस संबंध में सीएचसी प्रभारी सरवर इकबाल से बातचीत करने का प्रयास किया गया, तो उनसे बात नहीं हो सकी। बताते चलें कि इन दिनों गर्मी के चलते पेट दर्द, उल्टी, दस्त, हीट स्ट्रोक के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *