हलिया (मिर्ज़ापुर):मौसम में बदलाव होने चलते क्षेत्र में वायरल बुखार और सर्दी, खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मंगलवार को क्षेत्र के ड्रमंडगंज, बबुरा कलां, महोगढ़ी,देवहट आदि गांवों से आए वायरल बुखार, सर्दी खांसी और त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों ने न्यू पीएचसी में उपचार करवाया।प्रभारी चिकित्साधिकारी डाo बालकृष्ण मिश्र ने बताया कि अस्पताल में आए करीब दो दर्जन से अधिक मरीजों का उपचार किया गया डाo बालकृष्ण मिश्र ने बताया मौसम में बदलाव के चलते वायरल फीवर, सर्दी खांसी, त्वचा रोग के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।इस मौसम में सुबह-शाम गर्म कपड़े पहने और ठंडे पानी का सेवन करने से बचें। चिकित्सक ने बताया कि बदलते मौसम में खानपान का विशेष ध्यान देते हुए पौष्टिक आहार लेना चाहिए।इस दौरान फार्मासिस्ट सुभाष सिंह,एलटी राकेश पटेल मौजूद रहे।
