समृद्धि न्यूज। पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने वाहन जांच कर रहे तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। इसमें एक महिला सिपाही की मौत हो गई। वहीं एक दरोगा और एएसआई की हालत गंभीर है। घटना एसकेपुरी थाना क्षेत्र स्थित अटल पथ पर हुई। इस हादसे के बाद इलाके में हडक़ंप मच गया। देखते ही देखते पटना एसएसपी आसपास के थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने महिला सिपाही को मृत घोषित कर दिया।
बिहार की राजधानी पटना में चेकिंग के दौरान कार ने कई पुलिसकर्मियों को रौंद डाला। इस घटनाक्रम में एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वहीं, दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है। बुधवार देर रात अटल पथ पर पटना पुलिस गाडय़िों की चेकिंग कर रही थी, तभी भारतीय जनता पार्टी की झंडा लगी एक स्कार्पियो कार वहां पहुंची और कई पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ड्यूटी पर मौजूद तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वहीं, सब इंस्पेक्टर और सहायक सब इंस्पेक्टर की हालत गंभीर है।
मृत महिला सिपाही की पहचान 25 वर्षीय कोमल कुमारी नालंदा की रहने वाली बताई जा रही। वह डायल 112 इमरजेंसी सर्विस में तैनात थीं। इसमें महिला सिपाही कोमल कुमारी की मौत हुई है। वह डायल 112 में तैनात थीं। बुधवार देर रात वह ड्यूटी कर रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हुआ। इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। जबकि गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया है। उसकी तलाश में छापेमरी चल रही है।
पटना: भाजपा झंडा लगी स्कॉर्पियो ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, महिला कांस्टेबल की मौत
