टै्रक्टर पर सवार होकर किसान पहुंचे सातनपुर मण्डी, नगर मजिस्टे्रट को सौेंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आवाह्न पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पंद्रह सूत्रीय राष्ट्रीय ज्ञापन और पंद्रह सूत्रीय जिला स्तरीय ज्ञापन जिला अधिकारी सम्बोधित नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। सात किलोमीटर की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाल कर एवं लिंक एक्सप्रेसवे के विरोध में और जनपद में गंगा नदी पर बांध बनाए जाने के बैनर भी किसान लेकर शामिल हुए। सातनपुर आलू मंडी में नगर मजिस्टे्रट को ज्ञापन सौंपा गया।
जनपद के सातों ब्लॉकों से किसान अपने अपने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने कहा कि किसान की जमीन कोई नहीं ले सकता, जब तक किसान नहीं चाहेगा। मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी ने कहा कि ये सरकार अन्नदाता का अपमान कर रही है, किसानों को झूठे सपने दिखा रही है। जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि जनपद में लिंक एक्सप्रेसवे की कोई जरूरत ही नहीं है, जिस तरह से लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा उसी के समानांतर पहले से ही राष्ट्रीय राजमार्ग 730 सी उपलब्ध है, इसी हाइवे को सिक्स लेन के दिया जाए और लिंक एक्सप्रेसवे की जगह जनपद में बांध बनाया जाए, जिससे जनपद का किसान हर वर्ष बाढ़ की विभीषका को झेलता है उससे बचाया जा सके और जनपद की तरक्की तभी होगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में बाढ़ का विकराल रुप है, प्रभावित क्षेत्र में आश्रय स्थल बनाये जाये। उन्होंने कहा कि खाद किसानों को समय से उपलब्ध नहीं हो रही है। जिससे किसानों में आक्रोश है। इस अवसर पर छविनाथ शाक्य, कृष्ण गोपाल मिश्रा, ब्रजेश गंगवार, संजीव सिंह सोमवंशी, सुबोध यादव, अभय यादव, गोपी शाक्य, मुकेश शर्मा, संजय उर्फ बिजनेश यादव, पुजारी कटियार, सुशील दीक्षित, सुग्रीव सिंह पाल, संजीव यादव, राजेश उर्फ गुड्डू यादव, राजेश गंगवार, संजीव मिश्रा, अरविंद गंगवार, अनीश सिंह, सोनू सोमवंशी, कश्मीर गंगवार, राजीव, शिवराम शाक्य, पवन जोशी, अजीत कुमार उर्फ टिंकू यादव, सतीश कठेरिया, अंकेश गंगवार, संजीव कुमार, राजीव ठाकुर, अभय गंगवार, रजत गंगवार, बिट्टो अवस्थी, तारा देवी, मनोरमा, कुसुमलता, सीतादेवी आदि उपस्थित रहे। वहीं भारतीय किसान यूनियन जन शक्ति तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष सर्वेश सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। कमालगंज से यात्रा शुरु होकर सातनपुर मण्डी पहुंची। इस मौके पर शिवेन्द्र सिंह, हिमांशु सिंह, अमित, आदेश कुमार, संगीता गुप्ता, रेनू कश्यप, अंजली दीक्षित, चांदनी, कुंती, सुरजीत, निर्दोश यादव, सदन सिंह, दुर्गेश, देवेन्द्र, जितेन्द्र सिंह, आकाश कटियार, विजेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे।
भाकियू की तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जज्बा
