व्यापार मण्डल के संरक्षकों का किया गया स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बांबी के प्रतिष्ठान राज कंपलेक्स रेलवे रोड पर सम्पन्न हुई। अध्यक्षता संजीव मिश्रा बाबी ने की। संचालन महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने किया। बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि संगठन के संरक्षक बनाये गये है उनका रविवार को स्वागत करने का विचार हुआ। संरक्षक भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र कटियार, व्यापारी शीतगृह संघ के अध्यक्ष अजय गंगवार सन्नू व भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह, मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक कालेज के चेयरमैन डा0 जितेन्द्र यादव को बनाया गया है। सभी संरक्षकों का रविवार को संजीव मिश्रा बॉबी ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस मौके पर नवनियुक्त महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रीती तिवारी व ड्रोन सिंह गंगवार, मनोज अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, राजू गौतम, अशोक कुमार कनौजिया, अनिल कुमार कनौजिया उर्फ लालू, राहुल बंसल, गौरव मिश्रा, सदानंद शुक्ला, पंकज गुप्ता, अरविंद गुप्ता उर्फ राजू, नरेश पालीवाल, विक्की अग्रवाल, आलोक मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *