फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर पर की गई अपमान जनक टिप्पणी के खिलाफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए जागरूकता चौपाल का आयोजन सेक्टर न0 1 बहबलपुर के ग्राम शाहीपुर में नरेंद्र यादव व प्रशांत यादव एवं सेक्टर न0-2 सिवारा के ग्राम गौरखेड़ा में आयोजक सुनील माथुर के द्वारा किया गया। दोनों चौपाल सभाओं को संबोधित करते हुए प्रभारी सर्वेश अम्बेडकर ने कहा कि भारत के गृहमंत्री का अपमान जनक बयान उनकी पीडीए समाज के प्रति घ्रणित मानसिकता का परिचायक है। उनकी ओछी हरकत से सारा देश आंदोलित और आक्रोशित है। बाबा साहेब के सम्मान के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। भारत की 90 फीसदी आबादी उन्हें अपने मुक्तिदाता के रुप में भगवान से बड़ा दर्जा देती है। प्रदेश में अखिलेश यादव पीडीए के महानायक बनकर उभरे हैं। उनके नेतृत्व में हमें भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। इस दौरान दुर्गेश जाटव, प्रताप सिंह राणा, सर्वेश जाटव, राजपाल यादव, संजय यादव, अशोक अम्बेडकर, दिलीप यादव, अजय यादव, जबर सिंह शाक्य, शैलेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में लगाई गई पीडीए जागरूकता चौपाल
