फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार कायमगंज विधानसभा के प्रभारी सर्वेश अंबेडकर द्वारा सेक्टर नंबर 4 रुदायन ग्राम मानिकपुर एवं भीम नगर सेक्टर के ग्राम तहिया में पीडीए चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी सर्वेश अंबेडकर ने कहा जिस प्रकार प्रदेश में भाजपा सरकार पिछड़े, दलित और शोषितों के हकों को मारने का काम कर रही है उससे साफ जाहिर है भाजपा गरीबों के खिलाफ है। भाजपा नेताओं द्वारा बाबा साहब अंबेडकर पर अपमानित टिप्पणी करना पिछड़ों और दलितों से मजाक है। इस अवसर पर सिराजुल अफाक मुन्ना, फुरकान अहमद, राजपाल यादव, अशोक अंबेडकर, संजय यादव, प्रताप सिंह राणा, बिजनेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
कायमगंज में पीडीए चौपाल का हुआ आयोजन
