फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व के आवाह्न पर चल रही प्रदेशव्यापी पीडीए पंचायत के अंतर्गत जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार मोहम्मदाबाद के नगर अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में बूथ संख्या 20 मोहम्मदाबाद में पीडीए पंचायत का कार्यक्रम आयोजित हुआ। सपा के पक्ष में आने वाले समय में वोट देने के लिए संकल्प लिया गया। इस मौके पर अभिषेक यादव, आयुष यादव, सौरभ शर्मा, उदयभान सिंह, सचिन कुमार, दीपक यादव, रूपेंद्र गुड्डू, निहाल सिंह, हप्पू सिंह, रामदास सिंह, मंसाराम शर्मा, विकास कुमार, सचिन कुमार, रिंकू कठेरिया, गोलू यादव, ऋषभ यादव, भान सिंह, रामवीर सिंह, रवि कठेरिया आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं भोजपुर विधानसभा के अंतर्गत बूथ संख्या 304 एवं 305 में ग्राम नवादा में पीडीए पंचायत संपन्न हुई। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि देश का एक बहुत बड़ा वर्ग आज शिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार से वंचित है। इसलिए हम सबको एकजुट होकर के समाजवादी पार्टी के झंडे के नीचे आकर भविष्य के लिए संकल्प लेना है। शिव शंकर शर्मा, ब्रजराज सिंह, सर्वेश राजपूत, डॉ0 रामअवतार वर्मा आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर विश्राम सिंह, नेत्रपाल सिंह, रामशरण वर्मा, सौरभ यादव, माहरम यादव, हिमांशु राजपूत, संतोष राजपूत, जबर सिंह आदि लोग मौजूद रहे। जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने बताया कि पीडीए पंचायत के तहत जनपद में जगह-जगह कार्यक्रम चल रहे है। आने वाले समय में सभी गांवों में पार्टी की नीतियों को पहुंचाने एवं पीडीए विरोधी भाजपा को बेनकाब करना है।
मोहम्मदाबाद व भोजपुर में पीडीए पंचायतों का हुआ आयोजन
