फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी बूथ स्तर पर जन पंचायत कार्यक्रम के तहत पीडीए को मजबूत कर रही है। सह प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार जिला संगठन द्वारा विधानसभा भोजपुर में गुगौरा, चौंसपुर, महमूदपुर में पीडीए जन पंचायतों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत रहीं।
पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा भारतीय जनता पार्टी की निरंकुश दिशाहीन सरकार तानाशाही के रास्ते पर जा रही है, ये सरकार किसी भी कीमत पर, किसी की भी, कोई बात सुनने को तैयार नहीं है। अफसरशाही बुरी तरह हाबी है। छोटे से छोटा कर्मचारी और बड़े से बड़ा अधिकारी किसी जनप्रतिनिधि की कोई भी बात न तो सुनता है ना मानता है, नेता अपने खुद के काम करवाने के लिए भी दर-दर ठोकने खाते घूम रहे हैं। आज किसान खाद की जगह सहकारी समितियों पर लाठी खा रहा है। नौजवान रोजगार की तलाश में भटक रहा है, पीईटी परीक्षा के नाम से पर 300/400/500 किलोमीटर दूर तक बच्चों के परीक्षा केंद्र बनाए गए, रोजगार देने की जगह यह सरकार प्रतियोगी छात्रों को सिर्फ परेशान करने के बहाने ढूंढती रहती है। महिला अपराध में आज उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन है, भययुक्त महिलाएं आज बाहर निकलने से डर रहीं हैं। भाजपा के खोखले वादों और धर्म का मुखौटा पहनकर मायावी भाषण देने वाले लोगों से जनता अब तंग आ चुकी है आने वाले समय में बदलाव होगा, 2027 के चुनाव में पीडीए बदलाव की आधारशिला बनेगा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रचंड बहुमत के साथ इस प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
इस दौरान जदुनाथ सिंह, रामगोपाल वर्मा, पंचशील राजपूत, मुजीबुल हसन, धीर सिंह राजपूत, मंजीत राजपूत, सर्वेश राजपूत, डॉ0 महिपाल सिंह, बलबीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे। वहीं उर्मिला राजपूत ने नगला कुंदन में पूर्व सैनिक रामसनेही वर्मा के पुत्र के निधन पर घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
पीडीए ही एनडीए को हराएगा: उर्मिला राजपूत
