समृद्धि न्यूज़, बहेड़ी। कोतवाली देवरनियां में आगामी त्यौहार श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम को लेकर फीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने निर्देश दिए की क्षेत्र में सभी लोग आपस में मिल जुल कर त्योहार मनाए। कोई किसी के त्यौहार में दखलंदाजी नहीं करें एक दूसरे का सहयोग करें, भाईचारा बनाए रखें। उन्होंने सुझाव दिया कि जन्माष्टमी त्योहार को लेकर अक्सर सड़कों पर अधिक वाहन निकलते हैं कृपया अपने नाबालिग छोटे बच्चों को मोटरसाइकिल आदि न दें। वहींं उन्होंने मुस्लिम समुदाय से भी अपील करते हुए कहा कि चेहल्लुम पर कोई भी नई परंपरा न डालें। खुरपतियों पर नजर रखें अगर क्षेत्र में कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस दौरान बैठक में आए लोगों से उन्होंने सुझाब भी लिए और लोगों की समस्याओं के साथ-साथ उनका हाल-चाल भी जाना। ज्ञात रहे कि जब से देवरनियां कोतवाली का चार्ज आशुतोष द्विवेदी ने संभाला है। वह हर त्यौहार को लेकर अलर्ट रहते हैं। और उनकी निगरानी में सभी त्योहार साकुशल संपन्न हुए हैं कहीं किसी प्रकार खुरापात की सूचना नहीं आई है। बैठक में समस्त पुलिसकर्मी सहित क्षेत्र के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, वार्ड के सभासद, ग्राम प्रधान, बीडीसी मेंबर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देवरनियां कोतवाली में श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक
