अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना परिसर में एसडीएम व सीओ ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की बैठक बुलायी तथा आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उप जिलाधिकारी अमृतपुर रविंद्र कुमार, क्षेत्राधिकार अमृतपुर रविंद्र नाथ राय व
थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने आगामी त्यौहारों व चुनाव को लेकर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की बैठक बुलायी। जिसमें क्षेत्राधिकार रविंद्र नाथ राय ने कहा कि आगे ईद व नवरात्र का त्यौहार आ रहा है। धारा 144 लागू होने के कारण आप सभी लोग इन त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। उप जिलाधिकारी अमृतपुर रविंद्र कुमार ने लोगों से कहा आगामी लोकसभा चुनाव में आप निष्पक्ष तरीके से मतदान करें। किसी के बहकावे व प्रलोभन में ना आएं। यदि कोई भी व्यक्ति आपके ऊपर अनावश्यक दबाव बनाता है तो तत्काल प्रशासन को सूचना दें। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रधान फखरपुर शिवदत्त तिवारी, प्रधान करनपुर, राजकुमार, प्रधान प्रवीण कुमार, प्रधान अतर सिंह, पूर्व प्रधान बलवीर सिंह, प्रधान धर्म सिंह, सोनू शुक्ला, पंकज शुक्ला आदि कई अन्य क्षेत्रीय प्रधान बीडीसी व वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
