शिव बारात में निकली मनमोहक झाँकियों के दर्शन को उमड़ा जन सैलाब

पठकाना रामलीला की शिव बारात शोभा यात्रा
शाहाबाद, समृद्धि न्यूज। पठकाना रामलीला का शुभारंभ शिव बारात शोभा यात्रा के साथ हुआ।शोभायात्रा नगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई।
शिव बारात शोभा यात्रा को देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ देर रात तक दर्शन के लिए उतावली दिखी।
लगभग 9 दशक पुरानी पठकाना की सुप्रसिद्ध श्री रामलीला मेला की शिव बारात की शोभा यात्रा गाजे बाजे और मनोरम झांकियों के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई। शिव बारात और शोभा यात्रा देखने के लिए कस्बे की सड़कों के दोनो ओर आसपास क्षेत्र के दर्शकों की भीड़ शाम से ही जुटी रही। शोभा यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका के सामने से शिव सहित सभी बारातियों के तिलक और आरती उतार कर किया गया।मेला अध्यक्ष बबलू मिश्रा के दरवाजे के सामने बारातियों का स्वागत सत्कार कर स्वल्पाहार कराया गया।शिव बारात की शोभा यात्रा में एक तरफ कई मनोरम सुंदर झाकियां थी तो दूसरी ओर शरीर में भस्म लपेटे उनके गण भूत पिचाश गंधर्व आदि भी शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।शिव बारात शोभा यात्रा स्टेट बैंक,घास मंडी तिराहा, राष्ट्रपिता स्कूल,बड़ीबाजार,घंटाघर, सर्राफाबाजार,चौक,बाला जी मंदिर होते हुए सरदार गंज चौकी के पास समापन हुई। छतों से महिलाओं ने बच्चों ने शिव जी सहित अन्य देवी देवताओं की दर्जनों झाकियों के दर्शन कर कई स्थानों पुष्प वर्षा की। सुरक्षा व्यवस्था हेतु कोतवाली पुलिस चाक चौबंद रही। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष संजय मिश्रा बबलू, मंत्री ऋषि मिश्रा,अनमोल गुप्ता, मधुप मिश्रा अनुराग,पुष्पेंद्र मिश्रा, संजू पंडित,सर्वेश मिश्रा,रामजी तिवारी,ललित मोहन मिश्रा,अरुण अग्निहोत्री आदि की महती भूमिका रहीI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *