भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की झांकी दर्शन हेतु उमड़ा जन सैलाब

नंद घर आनन्द भयौ जय कन्हैया लाल की जय घोष से पाण्डाल हुआ गुंजयमान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन समारोह में लीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गई। जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गये। झांकी में प्रस्तुत भजन नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की पर जमकर झूमे।
गमा देवी मंदिर फतेहगढ़ में आयोजित समारोह में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी देखने हेतु बड़ी संख्या में महिलायें पुरुष शामिल हुए। झांकी में जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पाल की के जयकारे लगाकर पुष्प वर्षा की गई। इससे पूर्व नैमिषारण्य से पधारे आचार्य अशोक शुक्ल ने हरिश्चन्द्र के सत्य धर्म पालन के प्रसंग सुनाकर भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि हरिश्चन्द्र ने सर्वस्व दान में दे दिया। जब दान शेष रह गया तो उन्होंने अपना शरीर भी बेंच दिया और दान के संकल्प को पूरा किया। आचार्य शुक्ला ने कहा कि माता पिता की सेवा, चारों धार्मों की पूजा से बड़ी है। माता-पिता व्यक्ति के लिए भगवान स्वरुप है। कथा व्यास पं0 सुनील महाराज ने भजनों की मनोहारी प्रस्तुति कर भक्ति की गंगा बहायी। दण्डी जगदेवी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित समारोह के तहत श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी प्रस्तुति में रमला राठौर, अनिल तिवारी, संजीव सिंह राठौर, संजीव सिंह राठौर, गोगा जी ने सहयोग किया। मुख्य यजमान प्रधानाचार्य नीरज सक्सेना व उनकी पत्नी अल्का सक्सेना ने साधू संतों का स्वागत कर उन्हें दक्षिणा भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *