गरबा महोत्सव एवं देवी जागरण के आनन्द में डूबे लोग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल में गरबा महोत्सव एवं देवी जागरण का आयोजन हुआ। जिसमें सायं 5:00 बजे से 9:00 बजे तक गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें मेडिकल कॉलेज के समस्त छात्र-छात्रायें एवं अध्यापकगण, प्रबन्ध समिति, कॉलेज स्टाफ ने सकुशल गरबा का आनन्द लिया एवं रात्रि 9:00 बजे से सुवह 6:00 बजे तक देवी जागरण का आयोजन हुआ। जिसमें सेजल म्यूजिकल ग्रुप कानपुर द्वारा माता का जागरण सम्पन्न कराया गया। जिसमे कानपुर से कंचन त्रिवेदी, नैना किंकर, कविता, सर्वेश, पं0 गौरव आचार्य, शिव तिलकधारी आदि कलाकारों ने माता के जयकारों के साथ अपने मधुर गीत प्रस्तुत किये। मेडिकल कालेज के चेयरमैन डा0 जितेन्द्र सिंह यादव व डायरेक्टर डा0 अनीता रंजन ने समस्त स्टाफ को सकुशल गरबा एवं देवी जागरण को सम्पन्न कराने के लिए व्यवस्थापकों को बधाई दी और भविष्य में इसी तरह के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम कराते रहने का छात्र-छात्राओं को आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *