प्रशासन की अवैध कालोनियों पर कार्यवाही से लोग दहशत में

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रशासन द्वारा नगर में अवैध घोषित की गयीं 170 कालोनियों से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। लोगों का कहना है कि कब उनके मकान पर बुलडोजर चल जाये, कुछ कहा नहीं जा सकता।
जानकारी के अनुसार नगर में करीब 170 अवैध कालोनियां घोषित की गयी हैं। जो बगैर लेआउट पास किये बनायी गयी हैं। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी का कहना है कि जिन पर मकान बन चुके हैं, उन्हें नोटिस दिया जायेगा। वहीं जिन लोगों ने प्लाटिंग की है, उनको ध्वस्त किया जायेगा इस पर कार्यवाही भी शुरु कर दी गयी है। बीते दिन मोहल्ला अंडियाना व कृष्णा कालोनी समेत कई स्थानों पर की गयी प्लाटिंग पर बुलडोजर गरजा। हालांकि मोहल्ला अंडियाना में बुलडोजर से कार्यवाही करने के दौरान पुलिस की लोगों से नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस ने कार्यवाही बंद नहीं की। नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार का कहना है कि जितनी भी अवैध कालोनी हैं और बगैर लेआउट पास किये बनायी गयी हैं उन्हें ध्वस्त किया जायेगा। प्रशासन की इस कार्यवाही से लोगों में हडक़ंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *