पॉश कालोनी आवास विकास में दूसरी बार फायरिंग से दशहत में लोग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर की पॉश कालोनी आवास विकास में बुधवार दोपहर फायरिंग होने से कालोनी में दशहत फैल गयी। लोगों का कहना है कि बारह दिनों में यह दूसरी बार फायरिंग हुई है। फायरिंग की घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिये हैं।
जानकारी के अनुसार आवास विकास कॉलोनी में बुधवार दोपहर किसान नेता के पुत्र पर हुए कथित हमले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। यह 12 दिनों में दूसरी बार है जब इसी क्षेत्र में खुलेआम फायरिंग की घटना सामने आई है। किसान यूनियन नेता संजय सोमवंशी निवासी मसेनी चौराहा ने थाना कादरीगेट में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र शोलाज सिंह सोमवंशी अपने साथियों तरुण राठौर और तरुण सारस्वत के साथ घर लौट रहा था। दोपहर करीब 1:20 बजे गुलाटी मेडिकल स्टोर के पास अंकित यादव निवासी आवास विकास कॉलोनी व आकाश उर्फ तडक़ा शाक्य निवासी महमदपुर तराई ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की और हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक बचाव में जैसे ही शोलाज ने पत्थर उठाया, तभी एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। शोलाज झुक गया। जिससे वह बाल-बाल बची। दोबारा उठने पर अंकित यादव ने फिर फायरिंग की, लेकिन वह गिर पड़ा और बच गया। आरोप है कि आकाश शाक्य ने भी फायर किया। जो मिस हो गया। परिजनों ने दोनों युवकों को अपराधी प्रवृत्ति का बताया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आवास विकास के आसपास में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं पुलिस की पकड़ और तत्परता पर प्रश्नचिह्न लगा रही हैं। गौरतलब है कि 7 नवंबर को भी इसी क्षेत्र में एक दबंग युवक और उसके पिता ने टहलने निकले दंपत्ति पर फायरिंग की थी। थाना प्रभारी कादरीगेट कपिल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। प्रथम दृष्टया जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। मारपीट की घटना सामने आयी है। फिलहाल जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *