पैतृक गांव पहुंचे डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव से आत्मीयता से मिले लोग

 बुजुर्गों की कुशलक्षेम पूछकर लिया आशीर्वाद, बच्चों को किया दुलार
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। आज अपने पैतृक गांव पहुंचे मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक कॉलेज के चेयरमैन डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने ग्रामीणों से कुशलक्षेम पूछी तथा बच्चों को दुलार किया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बबना गढिय़ा के मजरा हरदुआ में मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष तथा छिबरामऊ जीडी गोयंका के संचालक डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव अपने पैतृक गांव हरदुआ पहुंचे। गांव के लोग उनसे आत्मीयता से मिले। डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने गांव के बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही परिजनों की कुशलक्षेम पूछी। वहीं एक पांच वर्षीय बच्ची छवि पुत्री रामकिशोर निवासी हरदुआ भी बाबा-बाबा कहकर डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव की गोद में आकर बैठ गयी। डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने बच्ची को दुलार किया और उससे बातचीत की। डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने पूरे गांव में घूमकर लोगों के हालचाल लिये। इस मौके पर डॉ जितेंद्र सिंह यादव, शिक्षक रामवीर सिंह यादव, जयपाल सिंह यादव, चरण सिंह यादव, संजीव कुमार यादव, अरविंद कुमार यादव सहित तमाम ग्रामीण व महिलाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *