जीवन भर फूलन देवी ने संघर्ष किया: अनिल कश्यप
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप के नेतृत्व में वीरांगना फूलन देवी की जयंती बढ़पुर स्थित कैम्प कार्यालय पर मनायी गई। कश्यप समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं अन्य साथी गणों ने वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर केक काटा। अध्यक्षता ओम बाबू बाथम ने की। संचालन अजीत बाथम ने किया। राजकपूर बाथम ने फूलन देवी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि फूलन देवी का जन्म 10 अगस्त 1963 को उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के एक छोटे से गांव पूर्व में मल्लाह जाति गरीब परिवार में हुआ था। बचपन में ही फूलन देवी का विवाह पुत्तीलाल मल्लाह से हो गया था। उनके पति ने उन पर शुरू से ही अत्याचार करना प्रारंभ कर दिया था। जिससे परेशान होकर उन्होंने ससुराल में ना रहने का संकल्प कर लिया था। पुजारी सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि फूलन देवी ने अपने ऊपर हुए पुलिस एवं समाज की अत्याचारों का बदला लेने के लिए चंबल का रास्ता चुन लिया और बाबू गुर्जर के गैंग में शामिल हो गई। वहां गैंग की दूसरे लीडर विक्रम मल्लाह से उन्होंने शादी कर ली। जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप ने कहा कि फूलन देवी ने अपने साथ हुए गलत कार्यों का बदला 7 माह में ही ले लिया। जिससे उनकी प्रसिद्ध देश के साथ-साथ विदेश में भी हो गई और फूलन देवी को आयरन लेडी कहा जाने लगा। फूलन देवी ने चंबल में रहने के बावजूद गरीबों की मदद करने के लिए सदैव प्रयास किया। गरीब कन्याओं की शादी में मदद करती रही। इस मौके पर मुनेश बाथम, कुलदीप बाथम, संदीप बाथम, सर्वेश बाथम, राय सिंह कश्यप, ओम बाबू बाथम, मौजी राम बाबा, जितेंद्र कनौजिया, ज्ञानेंद्र कश्यप, टिंकू कश्यप, अनुज कश्यप, रविंद्र कश्यप, विनोद कश्यप, सोमनाथ कश्यप, विजय कश्यप, कैलाश शंकर, महिपाल कश्यप, सुरेश कश्यप, अरविंद बाथम, अरविंद कश्यप, दुर्गेश कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।
जयंती पर फूलन देवी को समाज के लोगों ने किया याद
