समृद्धि न्यूज। हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में एक बच्ची को गोशाला में ले जाकर गैंगरेप और छत से फेंकने की घटना से गांव में तनाव बढ़ गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और नेता फेरुपुर पुलिस चौकी पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुडक़ी क्षेत्र से एक नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसे छत से नीचे फेंक दिया था। गंभीर रूप से घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना को लेकर गांव वालों में काफी आक्रोश है। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गौशाला के पास बने एक कमरे में तीन युवकों ने 14 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप किया है। इसी दौरान जब स्थानीय लोगों ने कमरे का गेट खोलने के लिए आवाज लगाई तो आरोपियों ने बच्ची को छत से नीचे फेंक दिया। बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। शनिवार देर शाम परिजनों ने गांव वालों के साथ मिलकर फेरुपुर चौकी का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पथरी थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
