रामबारात में निकाली गयीं मनमोहक झांकियां देख लोग हुए मंत्रमुग्ध

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बा नवाबगंज में कई दिनों से रामलीला का आयोजन चल रहा है। जिसमें फतेहपुर सीकरी से आए अच्छे-अच्छे कलाकारों द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। कल 1 नवंबर को राम बारात का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी-बड़ी झांकियां निकाली गईं। झांकियां को देखकर कस्बावासी मंत्र मुक्त हो गए। इतना ही नहीं लोगों को कहते सुना गया इतनी सुंदर झांकी तथा इतना बढिय़ा रामलीला का मंचन पहली बार किया जा रहा है, जबकि कस्बा नवाबगंज में बहुत पुराने समय से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर बहुत दूर दराज से स्त्री पुरुष एवं बच्चे प्रतिदिन रामलीला देखने आते हैं। एक से एक बढक़र झांकियां दिखाई गई। ढोल नगाड़ों के साथ राम बारात बड़े धूमधाम से निकल गई। नवाबगंज थाना अध्यक्ष जेपी शर्मा एवं पुलिस बल बारात के साथ चल रहा था। राम बारात शाम 7.00 बजे से प्रारंभ हुई और रात 2.00 बजे तक इसका समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *