समृद्धि न्यूज। संदिग्ध शख्स रेलभवन की तरफ से दीवार कूदकर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था। संसद भवन में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। देश की संसद की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगी है। एक शख्स पेड़ पर चढ़ा, दीवार फांदा और फिर अंदर घुस गया। संसद के गरुड़ द्वार तक ये शख्स पहुंच गया था। तभी सुरक्षाकर्मियों ने शख्स को पकड़ लिया। पेड़ के सहारे दीवार कूदकर ये आरोपी परिसर में गया था।
शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने रेल भवन की ओर से पेड़ के सहारे दीवार फांदकर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया है। नई दिल्ली, पुलिस उपायुक्त देवेश महला ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान रामा के रूप में हुई है और वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होता है और आगे की पूछताछ और सत्यापन प्रक्रिया जारी है। उसके पास कोई हथियार था या ऐसे ही वह संसद में घुसा है। इन सभी एंगल में सुरक्षाकर्मी की टीम जांच कर रही है।
A person entered the Parliament building in the morning by jumping over the wall with the help of a tree. He reached the Garuda Gate of the new Parliament building by jumping over the wall from the Rail Bhawan side. The security present in the Parliament building has caught the accused and is interrogating him: Sources
