रिश्वतखोरी का विरोध करने पर मारपीट का आरोप
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चकबंदी लेखपाल द्वारा चक आवंटन में रिश्वत मांगने के मामले में पीडि़त ने न्यायालय में याचिका दायर करके न्याय की गुहार लगायी है।पीडि़त इसरत हुसैन पुत्र सैय्यद अली निवासी चौसपुर कमालगंज ने न्यायालय में दायर की याचिका में कहा कि चकबंदी प्रक्रिया में लेखपाल मुजीब ने कब्जा परिवर्तन की पैमाइश नाप के बदले में रिश्वत में १० हजार रुपये मांगे न देने पर गालियां देकर अपमानित किया और चकबंदी संबंधित कई मुकदमे पीडि़त के विरुद्ध झूठे करवा दिये। लेखपाल धमकी देते है कि यदि रुपये नहीं दिये तो तुम्हारी छिन्नभिन्न कर देंगे। लेखपाल के कार्यों से क्षेत्र में दहशत पैदा हो गयी है। पीडि़त को भय है कि लेखपाल उसकी जमीन के कागजातों में हेरफेर कर देगा। इस संदर्भ में पीडि़त ने डीएम व एसपी से शिकायत की। इसके बारे में जानकारी होने पर आरोपी लेखपाल मुजीब ने पीडि़त को मुख्यालय पर घेर लिया और गाली-गलौज किया और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगा। उधर प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्यवाही न होने पर पीडि़त न्यायालय की शरण में आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीजेएम ने सुनवाई की अगली तारीख २६ मई नियत कर दी और संबंधित थाने से आख्या तलब की है।
चकबंदी लेखपाल के विरुद्ध याचिका दायर
