लेखपाल व कानूंगो सहित सात के विरुद्ध याचिका दायर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़प लेने व घर में घुसकर मारपीट करने तथा जानमाल की धमकी देने के मामले में क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक सहित सात लोगों के विरुद्ध न्यायालय में याचिका दायर की गई है।
थाना नवाबगंज के ग्राम हुसैनपुर बांगर निवासी रामरुप पुत्र जागन उर्फ जग्गू ने न्यायालय में १५६(३) याचिका दायर की है। जिसमें दर्शाया कि उसकी भूमि खाता सं0-३९ गाटा संख्या ७८मि0 रकबा-०.४५०हे0 स्थित मौजा-हमीरपुर मजरा-बरतल परगना शमशाबाद तहसील कायमगंज पर पैतृक रुप से फिरोज मोहम्मद खां आदि के साथ संयुक्त भूमिधर है स्वामी है। जिसमें मेरी मां व भाई जगदीश सहखातेदार है। राजेन्द्र पुत्र रोहनलाल, राजू, मनोज, दिलीप, संदीप पुत्रगण राजेन्द्र निवासीगण ग्राम सिरमौरा बांगर नवाबगंज जो दबंग व गुण्डा किस्म के व्यक्ति है जिनकी मेरी जमीन पर नियत खराब हो गयी और मेरी मां पर अपना पैतृक सम्पूर्ण अंश विक्रय करने का दबाव बनाने लगे। मैंने व मेरी मां ने विक्रय करने से मना कर दिया। उक्त लोगों ने राजस्व निरीक्षक रावेन्द्र मौर्या हाल तैनाती तहसील कायमगंज जो आरोपी राजेन्द्र का समधी है से सांठगांठ कर षड्यंत्र के तहत मेरे भाई जगदीश का फर्जी कूटरचित अपंजीकृत विक्रय पत्र तैयार करा लिया। अपंजीकृत कूटरचित विक्रय पत्र के आधार पर उक्त लोग एकराय होकर सहयोगी क्षेत्रीय लेखपाल अश्वनी सिंह हाल तैनाती तहसील कायमगंज व राजस्व निरीक्षक रावेन्द्र मौर्या के पद का दुरुपयोग कर ५ मई को शाम ६ बजे खेत पर आकर बगैर किसी सरकारी आदेश के खेत का अवैध तरीके से कब्जा करने हेतु सीमांकन करने लगे। जानकारी होने पर मैं पहुंच गया और कहा कि मेरे भाई ने आज तक कोई बैनामा नहीं किया। यह सुनकर राजस्व निरीक्षक आग बबूला हो गया और धमकी दी कि तेरी मां का भी शेष बैनामा राजेन्द्र के नाम कर दे अन्यथा जमीन कायमगंज तहसील में ढूढ़े नहीं मिलेगी। आरोपीगण जानमाल की धमकी देकर चले गये और उसी दिन मैं रात्रि ८:३० बजे घर के बाहर चारपाई पर लेटा था। उक्त सभी लोग कार से आये और कहने लगे कि खेत पर बहुत बोल रहा था और कहने लगे कि शेष अंश का बैनामा तेरी मां और तू कब करेगी। जब मैंने कहा कि इसकी शिकायत मैं डीएम से करूंगा तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। जब मां बचाने आयी तो उन्हे धक्का देकर गिरा दिया और उनके कानों के कुंडल चोरी कर लिये। आरोपियों ने धमकी दी कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की तो झूठे मुकदमे में जेल भिजवा देंगे। शोर शराब सुनकर आसपास के लोगों के आ जाने पर आरोपीगण कर जानमाल की धमकी देकर भा गये। पीडि़त ने मुकदमा दर्ज कराने व आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *