फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मारपीट के मामले में उपनिरीक्षक सहित तीन लोगों के विरुद्ध न्यायालय में याचिका दायर की गई।
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम झसी निवासी सुमन पत्नी सूर्यकांत ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में याचिका दायर की। जिसमें दर्शाया कि 24 दिसम्बर 2023 को प्रतिपाल पुत्र बादशाह का मकान 1 लाख रुपये में खरीदा था। जिस पर वादिनी काबिज व दाखिल है। प्रतिपाल व मीरा देवी प्रार्थनी के पति सूर्यकांत के खिलाफ झूठे प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से परेशान करवाता है। इसी संबंध में 15 जून 2024 को लगभग रात्रि 8 बजे थाना जहानगंज के उपनिरीक्षक सुधीर व सिपाही आया और आते ही सुधीर बोला कि प्रतिपाल के मकान पर कब्जा क्यो किये हो, जिस पर मैने कहा कि एक लाख रुपये में मैने खरीदा है। इस बात पर उपनिरीक्षक सुधीर ने भद्दी-भद्दी गालियां दी और मारने के लिए थप्पड़ चलाया। पीडि़ता ने कहा कि मेरे पति घर पर नहीं है और तुम मेरे घर के अंदर क्यों घुसे हो। आवाज सुनकर मेरे बच्चे आ गये, और उन्होंने पूरी घटना देखी। पीडि़ता का आरोप है कि उपनिरीक्षक सुधीर कुमार प्रतिपाल से मिले हुए है।
मारपीट के मामले में उपनिरीक्षक सहित तीन के विरुद्ध याचिका दायर
