फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुरानी रंजिश में दबंगों ने मारपीट कर बच्चे की हत्या कर दी। मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की। पीडि़ता ने न्यायालय की शरण ली।
कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांधीनगर तकीपुर निवासी विमलेश पत्नी लालाराम ने न्यायालय की याचिका में दर्शाया कि पड़ोस के संजय पुत्र रामबाबू, नन्हे पुत्र प्रेमचन्द्र, रचना पुत्री रमेश, सीमा पत्नी मुकेश से पुरानी रंजिश चल रही है। 5 मई 2022 को दोपहर 1 बजे गर्मी होने के कारण पकरिया पेड़ की छाया में बैठी थी, तभी नन्हे शराब के नशे में आया और अश्लील हरकते करने लगा। जिसके बाद मैं घर चल गयी। 9 मई को पति के साथ मुकदमे के सिलसिले में कचहरी गयी थी। घर पर छोटे-छोटे बच्चे थे। नन्हे, संजय, निकित, मुकेश, राजू, जग्गा, सीमा, रीना, लीमा, नीलम ने गेट तोडक़र घर में घुसकर बच्चों को मारा पीटा जिससे वह घायल हो गये और धमकी दी कि विमलेश को घर लौटने पर मारेंगे और पीटेंगे। जिससे बच्चों और भी घबरा गये। उस घटना की पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं लिखी। 12 जून 2022 को मेरा नाती छोटू उम्र तीन माह दरवाजे पर पड़ी चारपाई पर लेटा था। मेरी पुत्री अंजली व पुत्रवधू समीना घर के अंदर थी। जब बच्चे की रोने की आवाज सुनकर घर के बाहर निकली तो देखा कि संजय, नन्हे, रचना, सीमा बच्चे को मारकर भाग रहे थे। बच्चे के नाक व मुहं से खून निकल रहा था। उपचार के लिए चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किये जाने की रिपोर्ट आयी। कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन आज तक आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। पीडि़ता ने आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।
हत्या के मामले में चार के विरुद्ध न्यायालय में याचिका दायर
