फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लेखपाल से सांठगांठ कर फर्जी तरीके से जमीन की विरासत अपने नाम करा लेने के मामले में तत्कालीन लेखपाल सहित तीन लोगों के विरुद्ध न्यायालय में याचिका दायर की है।
किरन पुत्री स्व0 जगदीश पत्नी रावेन्द्र सिंह निवासी सातनपुर, हाल निवासी जाजपुर बंजारा कोतवाली मोहम्मदाबाद ने न्यायालय में दायर की याचिका में दर्शाया कि उसके पिता तीन भाई रामकिशन, जगदीश, सतीश थे। जिनमें सतीश लाबल्द फौते हुए रामकिशन के दो लडक़े नवनीत कुमार व संजीत कुमार है। जगदीश की तीन पुत्रियां किरन, क्रांति, सीमा है। पिता ने बीड़ी बनाने का कारखाना मोहल्ला शांतिनगर इस्माइलपुर नगर पंचायत समधन जिला कन्नौज से शुरु किया। तीनों भाई साथ रहते रहे। तीनों भाईयों के नाम सातनपुर में गाटा संख्या 85, 86, 125 की आरजी दर्ज विरासतन चली आ रही है। पिता की मृत्यु 15 मई 1985 को हो गई थी। जिसके बाद मां ज्ञानदेवी के नाम विरासत दर्ज हुई। विपक्षीगण नवनीत कुमार, संजीत कुमार निवासी मोहल्ला सधवाड़ा कायमगंज ने जगदीश को लाबल्द फौत दिखाते हुए हल्का लेखपाल अजीत द्विवेदी तत्काली लेखपाल पपियापुर से सांठगांठ कर बिना जांच किये फर्जी गवाह दर्शाकर पूरी जमीन की विरासतन अपने नाम करवा ली। आरोपीगणों ने जानबूझकर धोखाधड़ी कर हड़प ली है। जानकारी करने पर व साक्ष्य इक_ा करने पर विपक्षीगणों से ३१ मार्च २०२४ को कहा कि तुम लोगों ने फर्जी तरीके से दर्ज करवा ली है तो आरोपीगण मारपीट पर अमादा हो गये। आरोपियों ने धमकी दी कि खेत की तरफ गये तो जान से मार देंगे। पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कर न्याय दिलाये जाने की गुहार लगायी है।
तत्कालीन लेखपाल सहित तीन के विरुद्ध न्यायलय में याचिका दायर
