मांगों को लेकर दवा प्रतिनिधियों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। यूपीएसएसआरए जनपद इकाई द्वारा श्रम एवं रोजगार मंत्री से संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। संस्था के सचिव कपिल दिवाकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य में फेडरेशन ऑफ मेडिकल एण्ड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स ऑफ इंडिया की इकाई द्वारा सदस्यों ने सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों द्वारा उनकी सेवा शर्तों और कार्य स्थितियों से संबंधित मुद्दे को लेकर आकर्षित कराते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चिंता व्यक्त की बहुराष्ट्रीय और भारतीय एकाधिकार वाली दवा कम्पनियों में बड़े पैमाने पर छटनी हो रही है। हजारों सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की नौकरी चली गई है। साथ ही सेवा शर्तों से डिजिटल रुप में तर्कहीन नई कार्यप्रणाली की गई है। जो सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों पर अत्याचार है। इस संबंध में शीघ्र कार्यवाही की जाये और मसौदा नियम तैयार किये जाये, आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर यूनियन के कर्मचारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *