फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद अमर शहीद वीरांगना फूलन देवी की जयंती पार्टी कार्यालय आवास पर जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में मनायी गई और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। स्व0 फूलन देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि फूलन देवी की स्मृतियां नारी शक्ति एंव अन्याय के खिलाफ क्रांति का प्रतीक हैं, उनकी विचारधारा पीडीए परिवार की बहुमूल्य धरोहर है, जिसे हम समाजवादी लोग सदैव जीवंत रखेंगे।
सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के0के0 यादव, सन्तोष दिवाकर, शिव शंकर शर्मा, आदेश यादव आदि ने विचार व्यक्त किये। वहीं पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने नगर पंचायत खिमसेपुर के नगला स्वामी में जिला पंचायत सदस्य आलोक द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में फूलन देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। उर्मिला राजपूत ने कहा कि जितनी भी देवियां इस दुनियाँ में हैं मेरे निजी जीवन में सबसे ज्यादा मान्यता अगर किसी की है तो वो हैं फूलन देवी जी। उन्होंने जुल्म के खिलाफ वो क्रांति पैदा की जिसका सदियों तक समाज में उदाहरण पेश किया जाएगा। इस मौके पर आलोक यादव, विजय सिंह वर्मा, घनश्याम कश्यप, अजब सिंह कश्यप, आयुष कश्यप, कृष्ण कुमार राजपूत, नबाब सिंह बाथम, नीरज यादव आदि मौजूद रहे। वहीं नवाबगंज में सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान ने अपने सिरमौरा बांगर आवास पर मासिक बैठक की। साजिद अली ने कहा कि मोहम्मदाबाद-नवाबगंज क्षेत्र में सबसे पहले रामसेवक सिंह यादव ने पार्टी से हम लोगों को जोड़ा था, हम तभी से पार्टी में जुड़े हुए हैं और सक्रिय रूप से पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं और जीवन के अंतिम दिन तक ये क्रम जारी रहेगा। फूलन देवी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किये। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जैसा व्यक्ति होना मुश्किल है। उन्होंने जेल में बंद जातिवाद और जुल्म का शिकार हुई एक महिला को न सिर्फ लोकसभा का टिकट दिया, बल्कि चुनावी सभा में आम जनमानस को मंच से ये कहा था कि भले ही हमें हरा देना, लेकिन फूलन देवी को अवश्य जिता देना। इस मौके पर हाजी अहमद अंसारी, प्रभात यादव, डा0 नवरंग सिंह यादव, बिजेन्द्र सिंह यादव, जुल्फिकार अब्बास जैदी, मुदस्सिर खां, बादल मंसूरी, जाहर सिंह, कमल हसन, मुजाहिद अंसारी, अश्विनी यादव, फैजान खान, शीशराम बाथम,आलोक राजपूत, मुराद अली, फारुज अली, रघुवीर सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।
सपा कार्यालय में फूलन देवी की मनायी गई जयंती
