पुण्यतिथि पर फूलन देवी को सपाइयो ने किया याद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि के पर विचार गोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने किया। जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने जुल्म के खिलाफ़ फूल से अंगारा बनीं फूलन देवी को पुण्यतिथि पर नमन किया और कहा कि उनकी स्मृतियां पीडीए परिवार के अनमोल धरोहर है। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि मैं नेता जी की आभारी हूं। उन्होंने जुल्म की हथकडिय़ों से आजाद कराकर फूलन देवी को देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद तक पहुंचाया। सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि जुल्म करने वालों के खिलाफ क्रांति का प्रतीक फूलन देवी है। जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि जुल्म करने वालों को फूलन देवी की जीवनशैली से सीख लेना चाहिए।
स0 मीडिया प्रभारी राधेश्याम सविता ने कहा दुनियां की चौथी क्रान्तिकारी महिला के नाम से विख्यात वीरांगना फूलन देवी है। महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता शाक्य ने कहा कि आधी आबादी की बुलंद आवाज थीं वो उनकी शहादत दिवस पर हम उन्हें नमन करते हैं। इस मौके पर प्रतिभा यादव, चांद मोहम्मद खां, अरविंद कश्यप, के0के0 यादव, अशोक अंबेडकर, शिवशंकर शर्मा, दीक्षा शाक्य, मनोज यादव, अखिल कठेरिया, मो0 अकलीम, गीता यादव, रूबी यादव, दीप सिंह, अजय यादव, कमल हसन, अरविंद सिंह, प्रेम शुक्ला, जगनरेश यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *