संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर रही विशेष नजर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। यू.पी. बोर्ड हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में 1597 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि सामाजिक विज्ञान में 24613 छात्र-छात्रायें पंजीकृत थे। इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 20747 छात्र-छात्रायें पंजीकृत थे, जिसमें से 1061 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इंटरमीडिएट एग्रीकल्चर विषय की परीक्षा में पांच छात्र अनुपस्थित रहे।
बोर्ड परीक्षा केंट्रोल रुम के प्रभारी रामलखन से मिली सूचना के अनुसार प्रात:कालीन हाईस्कूल सामाजिक विषय की परीक्षा में १५९७ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि २४६१३ परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रात:कालीन की पाली में इंटर एग्रीकल्चर विषय में २२९ छात्र पंजीकृत थे। जिसमें पांच छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा शुरु होने से पूर्व केंद्रों पर परीक्षार्थियों की आंतरिक सचल दल द्वारा तलाशी ली गयी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ0 महेंद्र देव के निर्देश पर परीक्षा के दौरान फोटो स्टेट कॉपी की दुकानें बंद रहीं तथा संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया। शिक्षा निदेशक ने संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये। शिक्षा निदेशक ने बोर्ड परीक्षा से जुड़े शिक्षा अधिकारियों को प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के संबंध में स्ट्रांग रुम की रात में रैंडम चेकिंग करने के भी निर्देश दिये। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी विश्वनाथ प्रताप, सह जिला विद्यालय निरीक्षक ए.पी. सिंह के सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं की तलाशी ली। परीक्षा समाप्ति के पश्चात संकलन केंद्र जीआईसी फतेहगढ़ तथा सीपीवीएन विद्या निकेतन कायमगंज पर उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल पुलिस सुरक्षा में जमा किये गये।
शिक्षा निदेशक के आदेश पर परीक्षा अवधि में बंद रहीं फोटो स्टेट की दुकानें
