फोटोग्राफर अमित राठौर बने कानपुर जोन प्रभारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इंडिया फोटो वीडियो एक्सपो में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शहर के एक सैकड़ा फोटोग्राफर ने एक्सपो जाकर आज के बदलते युग की फोटोग्राफी के विषय में जानकारियां प्राप्त की। जनपद के प्रभारी अमित राठौर को उत्तर प्रदेश एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने कानपुर जोन का प्रभारी बनाया। अब वह फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, एटा, कासगंज का भी कार्य देखेंगे। अमित राठौर को कानपुर जोन का प्रभारी बनने पर फोटोग्राफरों ने फूल मालाओं से लाद दिया एवं स्वागत किया। अनिल श्रीवास्तव, नंदकिशोर चौरसिया, सोनू वर्मा, नीलू कटियार, सोनू शुक्ला आदि फोटोग्राफरों ने खुशी व्यक्त की। एक्सपो में उत्तर प्रदेश के अलावा मध्यप्रदेश, बिहार, झारखण्ड, उत्तराखंड के भी फोटोग्राफर्स आये और प्रदर्शित विभिन्न उत्पादों में अपनी रुचि दिखाई। आयोजकों ने बताया कि आज अनुमानत: लगभग 8 से 9 हजार के मध्य विजिटर्स के आये हैं। एक्सपो की आयोजक द्वारा लकी ड्रा के माध्यम से लगभग 50 हजार रुपये से अधिक के पुरस्कार बांटे गए। नि:शुल्क एंट्री वाले इस लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार 360 सेल्फी बूथ अन्य पुरस्कारों में 1स्मार्ट वाच, 1 हेड फोन, मोनोपॉड स्टैण्ड, 8 डेमो एलबम, 15 पेनड्राइव, 5 बैग पैक भी आगन्तुकों ने जीते। दिनेश चंद्र वर्मा, सुरेंदर सिंह बिष्ट, रूप श्रीवास्तव, विकास बाबू मौजूद रहे। निदेशक रवि ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *