महिला का नहाते समये वीडियो बनाकर किया शारीरिक शोषण, मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महिला का नहाते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शहर कोतवाली के मोहल्ला पलरिया निवासी पंकज श्रीवास्तव के खिलाफ एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें कहा है कि पंकज श्रीवास्तव के मकान में महिला किराये पर रह रही थी। महिला का आरोप है कि उसका मकान मालिक पंकज ने नहाते हुए वीडियो बना लिया। जिसके बाद उसको वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण किया। 26 दिसंबर 2024 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला नें आरोपी पंकज से जानमाल का खतरा बताया है। मुकदमे की विवेचना निरीक्षक विजय कुमार को दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *