फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कन्हैया लाल रामशरण रस्तोगी इंटर कालेज में भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा सम्पन्न हुई। भौतिक विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा में छात्रों ने प्रतिभाग किया। भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष सुधाकर चतुर्वेदी एवं सहायक विजेन्द्र पाल सिंह मथुरिया के नेतृत्व में 202 छात्रों की परीक्षा सम्पन्न हुई। गोपीनाथ लक्ष्मणदास रस्तोगी इंटर कालेज से आये वहय परीक्षक दयाशंकर ने छात्रों द्वारा बनाये गये मॉडल चार्ट एवं फाइलों का निरीक्षण किया। भौतिक विज्ञान से संबंधित प्रयोगात्मक परीक्षा ली गई। इस मौके पर प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान देवेन्द्र कुमार, हिमांशु शुक्ला, संजीव सिंह चौहान, ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, राकेश प्रसाद आदि लोगों ने सहयोग किया।

