पिकअप व ई-रिक्शा आपस में भिड़े, एक युवक की मौत

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पिकअप व ई-रिक्शा की टक्कर से दोनों वाहन पलट गये। जिससे ई-रिक्शा में सवार एक युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे मेें ले लिया। जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ कोतवाली के नया नगला ग्राम निवासी 22 वर्षीय कर्मजीत पुत्र रामनिवास सुबह 5:00 बजे काम के लिए कमालगंज के ग्राम भटपुरा में ई-रिक्शा पर बैठकर आ रहा था। कमालगंज के दीप केसरी मंदिर महरुपुर रावी के सामने गुरसहायगंज की तरफ से आ रही पिकअप जिसमें फल लदे हुए थे की आपस में आमने-सामने टक्कर हो गई एवं दोनों वाहन पलटा गये। जिसमें ई-रिक्शा में बैठे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें धर्मजीत ई-रिक्शा के नीचे दब गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला। जिन्हें इलाज के लिए सीएससी कमालगंज लाया गया। वहीं मौका पाकर पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। हालत गंभीर होने पर धर्मजीत को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर भी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों द्वारा परिजनों को घायल को हैलट अस्पताल कानपुर ले जाने की सलाह दी गयी। एंबुलेंस से कानपुर जा रहे घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। धर्मजीत की मौत की सूचना पर थाना अध्यक्ष कमालगंज राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा एवं पुलिस ने ई-रिक्शा एवं पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *