सफाई कर रहे कर्मचारियों को पिकअप ने रौंदा, सात की मौत

समृद्धि न्यूज। नूंह के थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के गांव इब्राहिमवास के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक बेकाबू पिकअप गाड़ी ने सफाई कर रहे 11 सफाई कर्मचारियों को रौंद डाला। इस दर्दनाक सडक़ हादसे में 6 लोगोंं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर इब्राहिमबास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ६ सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल में उपचा के दौरान मौत हो गयी। 5 अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब 11 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कार्य कर रहे थे। अचानक आई तेज रफ्तार पिकअप ने इन कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ६ सफाई कर्मचारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की उपचार के दौरान मौत हो गयी। घायल दो कर्मचारियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

कई शवों के हुए टुकड़े

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। देखते ही देखते सडक़ पर भारी भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस, रोड सुरक्षा एजेंसी के वाहन और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। हादसे की भयावहता ऐसी थी कि आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। कई शवों के टुकड़े अलग-अलग हो गए। ेघटना इतनी भयावह थी कि इसकी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। लोग इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं और मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने सडक़ सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग भी उठाई है।

मरने वालों के नाम

हादसे में मारे गए लोगों की पहचान हो गई है। इसमें प्रेमा (65) पत्नी राम सिंह निवासी खेड़ी कला, रेशम (65) पत्नी गुलाब वर्ष निवासी खेड़ी कला, पिस्ता (35) पत्नी महेंद्र निवासी खेड़ी कला, जयदेई (45) पत्नी कप्तान खेड़ी कला, रचना (35) पत्नी रमेश निवासी खेड़ी कला, सतनवती (28) पत्नी राजकुमार की इस हादसे में जान गई है। प्रेमा, रेशम, पिस्ता तथा जयदेई एक ही परिवार से बताई जाती है। इनका आपस में सास, बहू, देवरानी व जेठानी का रिश्ता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *