फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सडक़ किनारे बैठे किसान को एक पिकअप ने कुचल दिया। परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल आये। जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज के ग्राम जैतपुर निवासी 50 वर्षीय नवीन चन्द्र जाटव पुत्र नितेश ने बताया कि बुधवार को वह सातनपुर मंडी से मक्का का पैसा लेकर पिता के साथ बघार मेडिकल कालेज इटावा-बरेली हाईवे पर आया। जहाँ बैंक में काम होने पर उसने पिता नवीन चन्द्र को बैंक ऑफ इंडिया सींगनपुर शाखा के सामने उतार दिया और अपनी माँ माया देवी को लेने घर चला गया। उसी दौरान नवीन चन्द्र सडक़ किनारे पेड़ के नीचे बैठ गये। नितेश का कहना है कि एक भूसा लदी हुई पिकअप तेजी से आयी और उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। पीडि़त अपने पिता को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचा। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सडक़ के किनारे बैठ अधेड़ को पिकअप ने कुचला, मौत
