पिकअप चालक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पिकअप सवार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गये, जबकि एक की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने भाग रहे पिकअप चालक को पकड़ लिया और पुलिस हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार फैजबाग शमशाबाद होते हुए देर शाम मदारपुर कायमगंज निवासी अजय अपनी पत्नी ज्योति व साली पूनम को बाइक पर बैठालकर अपनी ससुराल से वापस घर जा रहे थे।

वहीं वलीपुर जिला एटा निवासी मोहित अपनी पत्नी उपासना व एक वर्षीय पुत्री नव्या को बाइक पर बैठालकर अपनी ससुराल जा रहा था। मुरैठी गॉव के पास फैजबाग जा रही तेज रफ्तार पिकअप चालक ने दोनों बाइकों में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइकों पर सवार लोग घायल हो गए। मौके से पिकअप चालक पिकअप लेकर भगा, तो गॉव के ग्रामीणों ने पिकअप चालक को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर अलीम अंसारी ने एक वर्षीय नव्या को मृत घोषित कर दिया। मोहित व उपासना को लोहिया के लिए रिफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *