कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे उस पर सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सदानंद उर्फ सिद्धू निवासी गदनापुर ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। मंगलवार को ई-रिक्शा चालक अभय प्रताप पुत्र कृष्ण मुरारी, कुणाल पुत्र कृष्ण मुरारी, कृष्ण मुरारी की पत्नी, कृष्ण मुरारी के अलावा नसरतपुर के दो और लोगों को लेकर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप चालक संदीप निवासी ग्राम पंचात भम्मौआ ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर बैठी सवारियां घायल हो गयीं। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
